अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार में इराकी सैनिकों और स्वंयसेवी बलों के सफल अभियान में दाइश तकफ़ीरी आतंकवादी समूह के लगभग सौ आतंकवादी घायल और मारे गए हैं। अंबार के स्थानीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सैनिकों और क़बीलाई लोगों ने इसी तरह अल-आमेरिया क्षेत्र में दाइश आतंकवादियों का हमला नाकाम कर दिया। इस कार्यवाही में दाइश आतंकवादी समूह के सौ से ज़्यादा आतंकवादी घायल और मारे गए हैं और इस समूह के कई टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया गया। उधर उत्तरी इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि बीजी शहर के पश्चिमी क्षेत्र में साठ से ज्यादा दाइश से जुड़े आतंकवादी को मार गिराया गया है। बीजी क्षेत्र में इराकी सैनिकों ने स्वयंसेवकों की मदद से दाइश के खिलाफ़ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
23 अक्टूबर 2014 - 18:24
समाचार कोड: 646408
इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार में इराकी सैनिकों और स्वंयसेवी बलों के सफल अभियान में दाइश तकफ़ीरी आतंकवादी समूह के लगभग सौ आतंकवादी घायल और मारे गए हैं